वायरल न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने पहली बार 13 मई 1952 को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 27 मई 1964 तक पद पर रहे थे। पंडित नेहरू का निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल 4 हज़ार 398 दिन का था। 26 मई 2014 से आज 10 जून 2026 तक, प्रधानमंत्री मोदी का निरंतर कार्यकाल अब 4 हज़ार 399 दिन का हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है, क्योंकि भारत जैसे 140 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश का शासन–प्रशासन अत्यंत व्यापक और जटिल है। भाषाई, सांस्कृतिक, धार्मिक तथा भौगोलिक विविधताओं से युक्त इस राष्ट्र का सफल नेतृत्व और संचालन अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। ऐसे समय में जब अनेक देशों में राजनीतिक अस्थिरता, सरकारों में बार–बार परिवर्तन तथा नीतिगत अनिश्चितता देखने को मिल रही है। भारत में नेतृत्व और शासन में निरंतरता रही है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में लगातार तीन बार राष्ट्रीय जनादेशों द्वारा जनता का निरंतर भरोसा दर्शाता है। स्वतंत्र वैश्विक सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लगातार विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेताओं में स्थान दिया गया है। साथ ही उन्‍हें अब तक 30 से अधिक देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से भी सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यकाल के दौरान लगभग 25 करोड़ भारतीय, बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं तथा व्यापक सामाजिक आर्थिक प्रगति है।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

5 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

5 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

8 घंटे ago