भारत

कांग्रेस के घोषणा पत्र से बेचैन हो गए हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी के घोषणा पत्र से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बेचैन हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी के एक सामाजिक न्‍याय सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि पार्टी के घोषणा पत्र से प्रधानमंत्री हड़बड़ा गए हैं। राहुल गांधी का यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र की आलोचना किए जाने के बाद आया है।

गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी लोगों की संपत्ति का बंटवारा करने की योजना बना रही है। कांग्रेस ने इस महीने के शुरू में न्याय पत्र के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र में पांच न्‍याय और पच्चीस गारंटी पर विशेष जोर दिया गया है।

Editor

Recent Posts

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

2 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

2 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

19 घंटे ago