प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को सेशेल्स में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंद महासागर का जल एक साझा विरासत है जो दोनों देशों के लोगों को जोड़ता है और उनकी आकांक्षाओं तथा आवश्यकताओं का समर्थन करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और सेशेल्स के बीच समय-परीक्षित और बहुआयामी संबंध डॉ. हर्मिनी के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान और भी प्रगाढ़ होंगे और गति पकड़ेंगे।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा: “सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई। हिंद महासागर का जल हमारी साझी विरासत है और हमारे लोगों की आकांक्षाओं तथा आवश्यकताओं का पोषण करता है। मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल में हमारे समय-परीक्षित और बहुआयामी संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे तथा और गति पकड़ेंगे। आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएँ।”
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…
भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…