आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 अक्टूबर 2025

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प द्वारा चीन पर सौ फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा आज सभी समाचार पत्रों की पहली सुर्खी बनी है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- चीन पर और सौ फीसदी शुल्‍क लगाने का ऐलान, नवम्‍बर से लागू होगा टैरिफ।

ऑनलाइन ठगी का केन्‍द्र बने राजस्‍थान, गुजरात के शहर, मेवात- भरतपुर, जोधपुर-बाडमेर समेत कई इलाकों पर पुलिस की नजर- जनसत्‍ता की सुर्खी है।

83 प्रतिशत बच्‍चों के मन-मस्तिष्‍क पर स्‍मार्ट फोन का कब्‍जा, परेशान माता-पिता कर रहे हैं नित नए उपाए-राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है।

वहीं हिन्‍दुस्‍तान ने उत्‍तराखण्‍ड में मुश्किल बन रही पढ़ाई की राह से जुड़ी ख़बर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- पहाड़ों में जंगली जानवर रोक रहे स्‍कूली बच्‍चों की राह, वन विभाग ने राज्‍यभर में संवेदनशील गांवों में कराया था सर्वे, उठाए जा रहे ऐहतियाती कदम।

पहाड़ों पर हिमपात से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, दक्षिणी राज्‍यों में भारी बारिश- अमर उजाला की ख़बर है। पत्र लिखता है- उत्‍तराखण्‍ड में केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में दो फीट तक जमी बर्फ, रात का पारा शून्‍य की ओर।

रात में भी सूरज की रोशनी लाने की तैयारी में अमरीकी स्‍टार्टअप, वैज्ञानिक बोले, ये चन्‍द्रमा से भी ज्‍यादा प्रकाश देगा-दैनिक भास्‍कर की ख़बर है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

1 घंटा ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

2 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

4 घंटे ago