भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 84 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना’ कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में सड़क, जलापूर्ति और उच्च शिक्षा में अवसंरचना क्षेत्र सहित 1,500 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता वृद्धि परियोजना (जेकेसीआईपी) का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 200 नई सरकारी भर्तियों को रोजगार पत्र सौंपने की भी पहल की। इस अवसर परप्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और केंद्र शासित प्रदेश के युवा अचीवरों से संवाद किया।

‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना’नाम का यह कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, जो यहां हो रही प्रगति को दर्शाता है और युवाओं को नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की 84 प्रमुख विकास से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। उद्घाटन में सड़क बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति योजनाओं और उच्च शिक्षा में बुनियादी ढांचे आदि से संबंधित परियोजनाएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी सेक्शन के सुधार, औद्योगिक संपदा के विकास और 6 सरकारी डिग्री कॉलेज के निर्माण जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने 1,800 करोड़ रुपये की कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार (जेकेसीआईपी) परियोजना शुरू की। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में लागू की जाएगी और 15 लाख लाभार्थियों को कवर करते हुए 300,000 घरों तक पहुंचेगी। इन परियोजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन और शुभारंभ से युवा सशक्त होंगे तथा जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे का अपग्रेडेशन होगा।

प्रधानमंत्री ने सरकारी सेवा में नियुक्त 2000से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

10 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

12 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

12 घंटे ago