रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तमिलनाडु में अराकोणम के पास स्थित भारतीय नौसेना एयर स्टेशन, राजाली का दौरा किया और स्टेशन की परिचालन तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान, उन्हें भविष्य के समुद्री संचालन और स्टेशन में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने स्टेशन के लोगों से भी बातचीत की और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना की।
आईएनएस राजाली को 11 मार्च 1992 को कमीशन किया गया था। इसका नाम ‘राजाली’ तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में पाए जाने वाले बाज़ परिवार के एक आक्रामक पक्षी के नाम पर रखा गया है। यह एयर स्टेशन 2,200 एकड़ में फैला हुआ है और चेन्नई से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
वर्तमान में, आईएनएस राजाली सबसे आधुनिक और सबसे बड़ा नौसेना एयर स्टेशन है, जिसकी गैरीसन क्षमता 4,700 कर्मियों की है, जो पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय के अधीन काम करता है। यह दो अलग-अलग कार्यों अर्थात संचालन और प्रशिक्षण में योगदान देता है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…
भारत ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि कूटनीति को…
इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपनी नई पीढ़ी के…
पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु.…
पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…