भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के सेक्टर-एक मेट्रो स्टेशन से अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने सेक्टर-एक से गिफ्ट सिटी तक मेट्रो में यात्रा की। यह विस्तारित लाइन अहमदाबाद को गांधीनगर और गिफ्ट सिटी से जोड़ेगी।

प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद और भुज के बीच देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली समेत कई वंदे भारत रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और इस दौरान वाराणसी से दिल्ली तक पहली 20 कोच वाली वंदे भारत रेलगाडी भी रवाना की जाएगी। प्रधानमंत्री पीएम आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत 30 हजार से अधिक घरों को स्‍वीकृति देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इन घरों के लिए पहली किस्त भी जारी करेंगे। इसके अलावा पीएम आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत घरों का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

6 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

6 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

18 घंटे ago