insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi interacted with Pawan Chandana and Naga Bharath Daka of Skyroot Aerospace.
भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विक्रम-1 की सफलता के साथ-साथ कई अन्य रोचक विषयों पर भी चर्चा हुई। विक्रम-1 भारत का पहला निजी क्षेत्र द्वारा विकसित ऑर्बिटल रॉकेट है।

प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा और भविष्य की योजनाओं के बारे में सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता देश के निजी अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र की जीवंत भावना को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में भी विक्रम-1 की सफलता को सराहना की थी।

विक्रम–वन, इसके सफल लॉन्‍च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है। ये प्राइवेट सेक्‍टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने वो कर दिया, जिसकी कल्‍पना तक मुश्किल थी। उन्‍होंने गजब की स्‍कील, पैशन और पेशन्‍स दिखाया। लम्‍बे समय तक हमारा स्‍पेस सेक्‍टर, निजी क्षेत्र के लिए बन्‍द रहा था। इस सेक्‍टर में रूचि रखने वाले काफी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पा रहा था। युवा हित को देखते हुए हमने स्‍पेस सेक्‍टर को प्राइवेट सेक्‍टर के लिए खोला। आज इसका परिणाम दुनिया देख रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *