भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हो गये हैं। अपने वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्र में भारत के निकट सहयोगी नाइजीरिया की यह उनकी पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा सामरिक भागीदारी की शुरूआत का अवसर प्रदान करेगी जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्‍वास पर आधारित होगी।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के लोगों से मिलने की भी उत्‍सुकता व्‍यक्‍त की। वहां से लोगों ने उन्‍हें हिन्‍दी में स्‍वागत संदेश भेजे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 19वीं जी-20 शिखर बैठक में ट्रॉइका सदस्‍य के रूप में भाग लेंगे। उन्‍होंने कहा कि पिछले वर्ष भारत की सफल अध्‍यक्षता में जी-20 लोगों का जी-20 समूह बन गया है और ग्‍लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को इसकी कार्यसूची में शामिल कर लिया गया है।

इस वर्ष ब्राजील ने जी-20 की अध्‍यक्षता संभाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की कि एक पृथ्‍वी, एक परिवार, एक भविष्‍य के दृष्टिकोण के अनुरूप अर्थपूर्ण चर्चा होगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस अवसर पर वे विश्‍व के कई अन्‍य नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढाने के लिए चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गयाना के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद इरफान अली के निमंत्रण पर उनकी यात्रा 50 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा होगी। बैठक के दौरान दोनों नेता साझा विरासत, संस्‍कृति और मूल्‍यों पर आधारित अपने अनूठे संबंधों को सामरिक दिशा प्रदान करने के लिए विचारों का आदान प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 185 वर्ष पहले पलायन कर वहां गये सबसे पुराने भारतीयों के वंशजों से मिलेंगे और वहां की संसद को सम्‍बोधित करेंगे।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री दूसरी भारत-कैरीकॉम शिखर बैठक के लिए कैरेबियाई भागीदार देशों के नेताओं से भी भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिखर बैठक से इन देशों को ऐतिहासिक संबंधों को नया रूप प्रदान करने और नये क्षेत्रों में सहयोग का विस्‍तार करने का अवसर मिलेगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

13 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

14 घंटे ago

ICC T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…

14 घंटे ago

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जा रही है

रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…

14 घंटे ago

भाजपा ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…

14 घंटे ago