प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया से भारत में आकर निवेश करने और भारत की युवा शक्ति पर विश्वास करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने पेरिस में एआई एक्शन समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात के बाद ये टिप्पणी की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर देकर कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और इसका जनहित में उपयोग कर रहा है। उन्होंने विश्व से भारत में आकर निवेश करने तथा यहां की युवा शक्ति पर दांव लगाने का आग्रह किया।
गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर उनके पोस्ट का जवाब इस प्रकार दिया: “आपसे मिलकर खुशी हुई @sundarpichai भारत एआई में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है, इसका उपयोग जनहित के लिए कर रहा है। हम दुनिया से आग्रह करते हैं कि वे आएं और हमारे देश में निवेश करें तथा हमारी युवा शक्ति पर दांव लगाएं!”
सुंदर पिचाई ने इस मुलाकात को आशाजनक बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में सुंदर पिचाई ने कहा कि एआई द्वारा भारत में लाए जाने वाले अविश्वसनीय अवसरों और उन तरीकों पर चर्चा की गई, जिनसे भारत के डिजिटल परिवर्तन पर मिलकर काम किया जा सकता है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…