प्रयागराज के महाकुंभ में आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर दिन में 12 बजे तक एक करोड़ 59 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करना शुभ माना जाता है। यह कल्पवास करने के विशेष अनुष्ठान के अंत का भी प्रतीक है। इस भव्य उत्सव में 10 लाख से अधिक कल्पवासी शामिल होंगे। अब तक करीब 47 करोड़ 55 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। विश्व के सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ। यहां दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…
यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…
भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…
भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित…