बिज़नेस

पारा चढ़ने के साथ देश में बिजली की अधिकतम मांग मई में 235 गीगावाट के करीब

देश में पारा चढ़ने के साथ बिजली की अधिकतम मांग मई में 235 गीगावाट के आसपास बनी हुई है। गर्मी बढ़ने और लू चलने के साथ मुख्य रूप से बड़े पैमाने पर एयर कंडीशनर और कूलर के उपयोग के कारण बिजली की मांग बढ़ी है।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग छह मई को दिन में 233 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) पर पहुंच गयी। एक साल पहले इस दौरान यह 221.42 गीगवाट थी।

दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग मई में 7,572 मेगावाट के सबसे ऊंचे स्तर पर

राष्ट्रीय राजधानी में पारा चढ़ने और कुछ इलाकों में लू चलने के साथ सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 7,572 मेगावाट पर पहुंच गयी। यह मई में राष्ट्रीय राजधानी में अबतक की सर्वाधिक मांग है। शहर की प्रमुख बिजली वितरण कंपनियों बीएसईईएस और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. ने अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली की अधिकतम मांग को पूरा करने का दावा किया है।

दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अपराह्न 3.33 बजे बिजली की अधिकतम मांग 7,572 मेगावाट पर पहुंच गयी। यह मई में अबतक की सर्वाधिक मांग है। पिछले साल 22 अगस्त को बिजली की अधिकतम मांग 7,438 मेगावाट गयी थी। यह उससे भी अधिक है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

6 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

6 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

6 घंटे ago