भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदकर त्योहार मनाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों की खरीद कर त्योहार मनाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से त्योहारों पर खरीदे गए स्‍वदेशी उत्‍पादों को सोशल मीडिया पर साझा करने का भी आग्रह किया ताकि दूसरे लोग भी स्‍वदेशी वस्तुएं खरीदने के लिए प्रेरित हों। MyGovIndia के एक पोस्ट के जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कहा कि भारत में बने उत्पादों खरीदें और गर्व से कहो ये स्वदेशी हैं। प्रधानमंत्री की यह अपील स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए जारी राष्ट्रव्यापी अभियान के बीच आई है, जो आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश देता है। इस पहल के समर्थन में, MyGovIndia ने “दिपावली मनाएं और स्वदेशी को सशक्त बनाएं” शीर्षक से एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें नागरिकों से इस त्योहारी मौसम में केवल स्वदेशी उत्पाद खरीदने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।

दीपावली पर कोई अपने प्रियजनों को मंहगे उपहार देता है तो कोई अपने घरों को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाता है। लेकिन इस बीच हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारे देश में ही कुछ कामगार ऐसे भी हैं जिनकी दीपावली हमसे ही है। अर्थात, जब हम उनके बनाए हुए उत्पादों की खरीद करेंगे तभी उनके घर भी दीपावली पर खुशी की रौशनी से जगमगाएंगे। इसलिए जितना हो सके इस दीपावली, स्वदेशी उत्पादों की खरीद करें और कारण बनें इन घरेलू उत्पादों को बनाने वाले लोगों के चेहरे की मुस्कान का और साथ ही संकल्प लें स्वदेशी के मंत्र को अपनाने का।

Editor

Recent Posts

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

23 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

43 मिनट ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाह की नाकेबंदी की घोषणा के बाद तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर के पार

ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…

3 घंटे ago