प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने उनकी पुस्तक ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेन्द्र मोदी’ की एक प्रति पर हस्ताक्षर किए। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के सफर का वर्णन किया गया है और इसमें पश्चिमी और भारतीयता के दृष्टिकोण की व्याख्या की गई है। साथ ही इन दोनों को मिलाकर उन लोगों के लिए एक रोडमैप प्रदान किया गया है जो सार्वजनिक सेवा के जीवन की आकांक्षा रखते हैं।
डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:
“आज सुबह डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनकी पुस्तक की एक प्रति पर हस्ताक्षर भी किए। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया है।…
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्लेख करते हुए…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…
भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…