चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज किया

दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरो पर है। हमारे संवाददाता ने बाताया कि भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बदरपुर और कस्तूरबा नगर निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो करेंगे। श्री शाह कालकाजी क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा ने आज सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाया गया एक और चुनाव प्रचार गीत जारी किया, जो पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शाम घोंडा और करावल नगर में जनसभाएं करेंगे। वरिष्ठ पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शहर के विभिन्न हिस्सों में रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अपनी जनसभाओं से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गोल मार्केट क्षेत्र में वाल्मिकी मंदिर में पूजा की और हरिजन बस्ती में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। वह आज शाम पटपड़गंज और ओखला विधानसभा क्षेत्र में विधानसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी नेता सचिन पायलट पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में लोगों का समर्थन मांगने के लिए बादली क्षेत्र में रोड शो करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं, और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

3 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

5 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

5 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

5 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

5 घंटे ago