वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए
उत्तराखंड में भाई दूज पर आज पारंपरिक पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही दोनों धामों की इस वर्ष की यात्रा संपन्न हो गई है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया कि मंदिर अगले छह महीने तक बंद रहेगा।
बोल यमुना मैया की जय। आज जो है भैया दूज के पावन पर्व पर मां यमुना जी के कपाट दस बजकर 28 मिनट पर बंद कर दिए गए हैं।





