भारत

प्रसार भारती ने डीडी फ्री डिश पर लोकप्रिय क्षेत्रीय चैनलों को शामिल करने के लिए पायलट पहल शुरू की

प्रसार भारती डीडी फ़्री डिश प्लेटफ़ॉर्म पर एक पायलट योजना शुरू कर रही है, जिसके तहत लोकप्रिय क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल (अनुसूची आठ की भाषाएँ, हिंदी और उर्दू को छोड़कर), जिन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुमति और लाइसेंस प्राप्त है, को नए उन्नत एमपीईजी-4 स्ट्रीम्स पर उपलब्ध खाली डीडी फ़्री डिश स्लॉट्स के आवंटन के लिए आवेदन करने हेतु आमंत्रित किया गया है। अब तक प्रतिनिधित्व न किए गए और कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाने के लिए प्रसार भारती का प्रयास, क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से पहुंच, अवसर और जागरूकता में मौजूद अंतर को पाटने की प्रतिबद्धता से प्रेरित है।

कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बांग्ला, असमिया और ओड़िया भाषाओं के क्षेत्रीय चैनल, जो वर्तमान में डीडी फ़्री डिश प्लेटफ़ॉर्म पर अब तक प्रतिनिधित्व न किए गए और कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों को अन्य क्षेत्रीय भाषा चैनलों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। क्षेत्रीय समाचार चैनलों को गैर-समाचार क्षेत्रीय चैनलों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी।

इन क्षेत्रीय चैनलों को पायलट आधार पर निःशुल्क स्लॉट आवंटित किए जाएँगे। यह आवंटन केवल 31.03.2026 तक की अवधि के लिए होगा।

डीडी फ़्री डिश का चैनल बुक़े विविध और समृद्ध है, जिसमें लगभग सभी शैलियों का प्रतिनिधित्व है। वर्तमान में डीडी फ़्री डिश पर कुल 482 टीवी चैनल उपलब्ध हैं (जिनमें 320 डीडी को -ब्रांडेड शैक्षणिक चैनल जैसे पीएम ई-विद्या और स्वयं प्रभा शामिल हैं) और 48 रेडियो चैनल भी शामिल हैं। दूरदर्शन चैनलों के अलावा, इस बुके में सामान्य मनोरंजन, समाचार, भक्ति, फ़िल्में, खेल आदि के निजी टीवी चैनल भी शामिल हैं।

प्रसार भारती का डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) प्लेटफ़ॉर्म “डीडी फ्री डिश” एक मुफ़्त प्रसारण प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ दर्शकों से कोई मासिक या वार्षिक सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाता है। इस अनूठे और किफायती मॉडल ने डीडी फ्री डिश को सबसे बड़ा डीटीएच प्लेटफ़ॉर्म बना दिया है, जो दूरदराज, ग्रामीण, दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लगभग 65 मिलियन घरों (क्रोम डेटा के अनुसार) तक पहुँचता है। डीडी फ्री डिश के माध्यम से, प्रसार भारती देश के सुदूर कोने तक गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क सूचना, शिक्षा और मनोरंजन प्रदान करके जनता को सशक्त बना रहा है, जिससे समाज के हाशिए पर पड़े और कमज़ोर वर्गों को भी लाभ मिल रहा है, जिससे लोक सेवा प्रसारण का उसका प्राथमिक उद्देश्य पूरा हो रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

2 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

3 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

4 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

4 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए अमरीका और ईरान की आज इस्‍लामाबाद में वार्ता

पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…

4 घंटे ago