वायरल न्यूज़

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश मे कहा, “ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई व शुभकामनाएं देती हूं।

रमजान के पवित्र माह के दौरान कठोर उपवास के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। एकता और सद्भाव बढ़ाने वाला यह पर्व हमें क्षमा एवं दान करने की शिक्षा भी देता है। ईद गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने तथा उनके साथ खुशियां बांटने का अवसर है। यह त्योहार हमें शांतिपूर्ण जीवन जीने तथा समाज की खुशहाली और समृद्धि के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

आइए, ईद के पवित्र त्योहार पर प्रेम, करुणा और परोपकार के मानवीय आदर्शों का प्रसार करें।

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

पवित्र माह रमज़ान की समाप्ति पर मनाए जाने वाली ईद-उल-फितर का विशेष सांस्कृतिक महत्व है। कृतज्ञता और भाईचारे का प्रतीक माने जाने वाले इस त्योहार के केंद्र में करुणा, उदारता और एकता के मूल्य स्थापित हैं जो हमारे विविधतापूर्ण राष्ट्र की मूल भावना को परिलक्षित करते हैं।

मेरी कामना है कि ईद का यह पावन अवसर सभी के जीवन में हर्षोल्लास, परिपूर्णता और शुभाशीष लेकर आए।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

12 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

14 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

14 घंटे ago