अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस लौटने के कुछ ही घंटों बाद जो बाइडेन की 78 नीतियों को रद्द करते हुए कई प्रशासनिक आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक प्रमुख आदेश में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्‍ल्‍यू.एच.ओ. से हटने का निर्देश दिया। अपने आदेश में ट्रम्प ने वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी से हटने के लिए कई कारणों का हवाला दिया। जिनमें कोविड-19 महामारी से ठीक से न निपटने और तत्काल आवश्यक उपाय करने में विफलता शामिल है। ट्रम्प ने डब्‍ल्‍यू.एच.ओ. पर आरोप लगाया कि वह महामारी के प्रकोप के दौरान दिशा-निर्देश जारी करने में चीन के प्रति पक्षपाती रहा।

डोनाल्ड ट्रम्प ने पेरिस जलवायु समझौते से हटने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश पर भी हस्ताक्षर किए। उन्होंने जलवायु संबंधी नीतियों को पलटते हुए तेल, गैस और खनन गतिविधियों को सुविधाजनक बनाकर अमरीकी ऊर्जा उत्पादन का विस्तार करने के लिए आपातकालीन शक्तियों का भी इस्तेमाल किया।

राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने अमरीका में जन्मे, गैर-नागरिक दम्‍पत्तियों के बच्चे को स्‍वत: नागरिकता प्राप्त होने के नियम को आधिकारिक रूप से समाप्‍त कर दिया।

डॉनल्ड ट्रम्प ने संघीय विभागों को चीन, मैक्सिको और कनाडा के साथ शुल्‍क और व्यापार संबंधों की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। उन्‍होंने संकेत दिया कि पहली फरवरी से मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत तक शुल्‍क लगाया जाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

11 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

16 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

16 घंटे ago