भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विशाखापट्टणम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू -आईएफआर 2026 में शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विशाखापट्टणम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू -आईएफआर 2026 में शामिल हुई। पूर्वी नौसेना कमान ने राष्ट्रपति को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।

राष्ट्रपति आईएनएस सुमेधा से विशाखापट्टणम तट पर भारतीय और विदेशी नौसेना के जहाजों की प्रभावशाली श्रृंखला का निरीक्षण किया। इसमें युद्धपोतों और पनडुब्बियों का स्टीम पास्ट, नौसेना विमानों की फ्लाईपास्ट, नौकायन पोतों की परेड, हेलीकॉप्टरों के खोज और बचाव प्रदर्शन तथा मरीन कमांडो के युद्ध प्रदर्शन शामिल हैं।

आईएफआर का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना और मित्र देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

विशाखापट्टणम वर्ष 2016 के बाद दूसरी बार इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू की मेजबानी कर रहा है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के एयरबस एच-125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई से वर्चुअल माध्यम से…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की वार्ता के बाद ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ स्‍थापित करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की वार्ता के बाद ‘विशेष वैश्विक…

3 घंटे ago

असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने कल गुवाहाटी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

असम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ…

3 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ…

3 घंटे ago