भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि दोनों राज्यों के लोग देश के विकास में प्रभावी योगदान देते रहेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “गुजरात दिवस पर सभी देशवासियों और विशेषकर गुजराती भाई-बहनों को मेरी हार्दिक बधाई। गुजरात के कर्मठ, प्रतिभाशाली और उद्यमी लोगों ने पूरे विश्व में राज्य और देश का नाम रौशन किया है। विकास के अनेक पैमानों पर गुजरात देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। मुझे विश्वास है कि गुजरात के लोग देश के विकास में प्रभावी योगदान देते रहेंगे। उन सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली और कर्मस्थली रही इस भूमि ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, ताराबाई शिंदे और बाबासाहब आंबेडकर जैसी महान विभूतियाँ देश को दी हैं। महाराष्ट्र के लोग निरंतर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देते रहे हैं। मेरी मंगलकामना है कि महाराष्ट्र के निवासी देश की विकास यात्रा में नए प्रतिमान स्थापित करते रहें। राज्य के लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

16 घंटे ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

16 घंटे ago

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव…

17 घंटे ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

17 घंटे ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

17 घंटे ago