भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का नेतृत्व किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में कल (6 अप्रैल, 2025) लिस्बन पहुँचीं। 27 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली पुर्तगाल यात्रा है।

आज सुबह (7 अप्रैल, 2025), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने लिस्बन के ऐतिहासिक ‘प्राका डो इम्पीरियो’ में गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सांता मारिया चर्च का भी दौरा किया और पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज़ डी कैमोस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जेरोनिमोस मठ का भी दौरा किया जो पुर्तगाल में 16वीं सदी के दौरान वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है।

अगले कार्यक्रम में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकटों के विमोचन समारोह में भाग लिया। ये टिकट भारत और पुर्तगाल की समृद्ध कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं और इनमें दोनों देशों की जीवंत लोक पोशाकें शामिल हैं: राजस्थान की विशिष्ट कालबेलिया पोशाक और पुर्तगाल की पारंपरिक वियाना डो कास्टेलो पोशाक।

बाद में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ आमने-सामने की बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं और साझा हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-पुर्तगाल संबंध ऐतिहासिक हैं और ये लगातार मजबूत होते जा रहे हैं तथा एक आधुनिक, बहुआयामी और गतिशील साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आईटी और डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, कनेक्टिविटी और गतिशीलता में दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

2 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

2 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

2 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

2 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

2 घंटे ago