भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्‍ल्‍युआर, आरडी एंड जीआर) ने 14 अक्टूबर 2024 को 09 श्रेणियों अर्थात सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या महाविद्यालय, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा की।

सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पहला पुरस्कार ओडिशा को दिया गया है जबकि उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्‍त किया है और गुजरात और पुडुचेरी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्‍त किया है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान चला रहा है। इस दृष्टिकोण से और लोगों में जल के महत्व के बारे में जागरूकता उत्पन्‍न करने और लोगों को सर्वोत्तम जल उपयोग प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद करने के लिए डीओडब्‍ल्‍युआर, आरडी एंड जीआर ने 2018 में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रारंभ किया था। वर्ष 2019, 2020 और 2022 के लिए दूसरे, तीसरे और चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार दिए गए। कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 में पुरस्कार नहीं दिए गए थे।

राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्‍ल्‍युए) देश भर में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा ‘जल समृद्ध भारत’ के सरकार के विज़न को प्राप्त करने में किए गए अच्छे काम और प्रयासों पर केंद्रित है। ये पुरस्कार लोगों में जल के महत्व के बारे में जागरूकता उत्‍पन्‍न करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

21 मिनट ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

25 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

2 घंटे ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

2 घंटे ago