भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के प्रथम आयोजन का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के प्रथम आयोजन का उद्घाटन किया। इस आठ दिवसीय महोत्सव का आयोजन राष्ट्रपति निलयम द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य आगंतुकों के समक्ष पूर्वोत्तर राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करना है।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पूर्वोत्तर राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, उनके लोक नृत्य, संगीत, कला और पारंपरिक परिधान हमारे देश की विरासत हैं। यह महोत्सव नागरिकों को क्षेत्र की परंपराओं और समुदायों से अधिक परिचित कराने का एक प्रयास है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह महोत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का भी एक अवसर है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह महोत्सव हमारे देश के पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों के बीच एक सेतु का काम करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव पूर्वोत्तर के कारीगरों, कलाकारों और समुदायों को उनकी परंपराओं और प्रतिभाओं को आगे लाकर सशक्त बनाने में मदद करेगा।

तेलंगाना के राज्यपाल और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के अलावा, सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों के राज्यपाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।

भारतीय कला महोत्सव 29 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2024 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा। दर्शक https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर स्लॉट बुक कर सकते हैं। आगंतुकों के लिए महोत्सव स्थल पर आकर बुकिंग करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

4 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

4 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

4 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

4 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

4 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

5 घंटे ago