खेल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 की तीन ट्रॉफियों का अनावरण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 की तीन ट्रॉफियों का अनावरण किया। इन ट्रॉफियों में डूरंड कप, प्रेसिडेंट कप और शिमला ट्रॉफी शामिल हैं।

इस अवसर पर संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल, दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय खेलों में से एक है। जब पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हजारों प्रशंसकों के सामने खेलते हैं, तो खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है।

राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि चाहे वे हारें या जीतें, खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और उन्हें दूसरी टीमों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी खेल में आवेग और जुनून होता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने और खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का पूरा प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी दृढ़संकल्प और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करेंगे।

राष्ट्रपति ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से भारत में फुटबॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

13 घंटे ago