राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तीन राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की पांच दिन की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज बिहार की राजधानी पटना में पटना चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगी। समारोह का आयोजन पटना के बापू सभागार में होगा। राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए, पटना में सुरक्षा के कडे प्रबंध किये गये हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पटना मेडिकल अस्पताल PMCH से जुड़े विद्यार्थियों और चिकित्सकों को संबोधित करेंगी। अपने 100 साल के इतिहास में पीएमसीएच ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के चिकित्सक रहे डॉक्टर दुगन राम, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी. पी. ठाकुर, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर ए. ए. हई और कई अन्य नामी गिरामी चिकित्सा रत्नों को उत्पन्न किया है। संस्थान की उपलब्धियों को देखते हुए पीएमसीएच को विश्व के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 55 सौ करोड रुपए की लागत से इसे 54 सौ से अधिक बेड वाले अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन-एनसीएच ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया…
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ घनिष्ठ समन्वय में…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जयपुर से किसानों के लिए डिजिटल सहयोगी…
तमिलनाडु में चेन्नई के कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी कंपनी में निर्माणाधीन तीन कैडेट प्रशिक्षण…
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) के नए आधार ऐप को लेकर आम जनता में भारी…
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमरीका के साथ परमाणु वार्ता के दूसरे दौर के…