भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड के गुमला में अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह-कार्तिक जतरा में भाग लिया और इसे संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज झारखंड के गुमला में अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह – कार्तिक जतरा में भाग लिया और इसे संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्म और कर्मभूमि झारखंड की यात्रा उनके लिए तीर्थयात्रा के समान है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय और आदिवासी गौरव के महान प्रतीक के रूप में हम सब के श्रद्धा के स्रोत हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पंखराज साहब कार्तिक ओरांव ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों के अनुरूप जनजातीय चेतना और पहचान को समृद्ध बनाया तथा अपना जीवन आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। कार्तिक ओरांव जी शिक्षा के प्रसार और सामाजिक एकता मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें कार्तिक ओरांव जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज और देश के समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह क्षेत्र कई महान आदिवासी नायकों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी संग्रहालयों की स्थापना द्वारा देश के लोगों को उनकी वीरतापूर्ण प्रेरक गाथाओं से परिचित कराने के प्रयास कर रही है। लेकिन, आदिवासी समुदाय की विरासत से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और संस्था का भी दायित्व है कि वे इस क्षेत्र और अन्य सभी क्षेत्रों के महान आदिवासी नायकों के योगदान को देश के युवाओं और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाएं।

राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समुदायों की परंपराओं से युवाओं और भावी पीढ़ियों को जोड़ना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को अपनी आदिवासी विरासत और पहचान संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास के मार्ग पर तेजी से बढ़ना चाहिए। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि आदिवासी समुदाय के सभी सदस्य अपनी विरासत संरक्षित रखते हुए प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेंगे।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

4 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

4 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

4 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

4 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

4 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

4 घंटे ago