भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर मैसीडोनिया के स्कोेप्येव शहर के संग्रहालय में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तर मैसीडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ मिलकर स्‍कोप्‍ये शहर के संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के थे, लेकिन उनका संदेश सम्‍पूर्ण मानवता के लिए है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि गांधी जी के जीवन ने यह दिखाया है कि सत्य और अहिंसा दुर्बलता के लक्षण नहीं हैं, बल्कि न्याय, सम्मान और स्‍वतंत्रता हासिल करने के शक्तिशाली साधन हैं। जब विश्‍व संघर्ष, असहिष्णुता और विभाजन का सामना कर रहा है, ऐसे समय में संवाद, करुणा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में गांधीजी का विश्वास अत्‍यन्‍त प्रासंगिक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को घृणा त्‍यागने, मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने और साहस एवं समानुभूति के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी की यह प्रतिमा भारत और उत्तर मैसीडोनिया के बीच मैत्री और शांति, सहनशीलता और मानवता के प्रति हमारी साझी प्रतिबद्धता के स्थायी प्रतीक के रूप में विद्यमान रहेगी।

इस अवसर पर मौजूद गण्‍यमान्य व्‍यक्तियों में स्‍कोप्‍ये शहर के मेयर श्री ओर्से ग्योर्गजिएव्स्की, राष्‍ट्रपति के साथ गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, डॉ. दिनेश शर्मा, राज्‍य सभा सांसद और श्री विजय बघेल, लोकसभा सांसद भी उपस्‍थित थे।

इससे पहले, राष्ट्रपति ने उत्तर मैसीडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ स्‍कोप्‍ये में मदर टेरेसा मेमोरियल का दौरा किया। मदर टेरेसा का जन्म स्‍कोप्‍ये में हुआ था जहां वह 1928 तक रही थीं। बाद में, भारत आने से पहले वे आयरलैंड में ‘सिस्टर्स ऑफ़ लोरेटो’ से जुड़ीं। असाधारण मानवीय कार्यों और निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें वर्ष 1980 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

कल यानी 23 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति बुखारेस्ट, रोमानिया के लिए प्रस्‍थान करेंगी जो उनके तीन देशों के दौरे का आखिरी चरण है।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

4 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

4 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

17 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

18 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

18 घंटे ago