भारत

राष्ट्रपति ने उत्कल केसरी डॉ. हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती समारोह का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में उत्कल केसरी डॉ. हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती समारोह का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. हरेकृष्ण महताब एक दूरदर्शी नेता थे। वे जानते थे कि केवल कायिक विकास ही पर्याप्त नहीं बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता भी आवश्यक है। डॉ. महताब एक प्रख्यात लेखक थे और उन्होंने लेखन के साथ ही ओडिशा में एक स्वस्थ, सांस्कृतिक वातावरण निर्मित किया। उन्होंने ओडिशा के कला, साहित्य और संगीत को बढ़ावा देने में विपुल योगदान दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री रहते डॉ. हरेकृष्ण महताब के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए। उन्होंने महानदी पर बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हीराकुंड और अन्य परियोजनाओं से ओडिशा बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन गया। ओडिशा विधानसभा, राज्य सचिवालय, राज्य संग्रहालय, विभिन्न अकादमियों और नंदनकानन चिड़ियाघर की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. महताब ने राज्य में खेलों के विकास को भी काफी महत्व दिया। उनके मार्गदर्शन में ही कटक में बाराबती स्टेडियम का निर्माण हुआ। तत्कालीन बॉम्बे प्रांत के राज्यपाल के अपने कार्यकाल में उन्होंने कई लोक कल्याणकारी कार्य किए, जिसके कारण उस समय के वृह्द अविभाजित बॉम्बे प्रांत के लोगों से उन्हें काफी सम्मान मिला।

राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. हरेकृष्ण महताब ने देशभक्ति को ही देश के विकास का आधार माना। उन्होंने अपने वक्तव्यों और लेखों द्वारा लोगों को राष्ट्रवादी विचारों से अभिप्रेरित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि डॉ. हरेकृष्ण महताब का नेतृत्व कौशल और राष्ट्रवादी विचार हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

18 मिनट ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

22 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

24 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

31 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

34 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

38 मिनट ago