आज का अखबार हिंदी 8 जून 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राजग के नेता चुने गए नरेन्‍द्र मोदी, कल प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जनसत्‍ता की खबर है। पत्र लिखता है – मोदी ने कहा, विपक्ष ने लोकतंत्र में लोगों का विश्‍वास खत्‍म करने का प्रयास किया। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है – ताजपोशी की तैयारी पूरी, मोदी को महामहिम मुर्मु ने सरकार बनाने का न्‍यौता दिया, शपथ ग्रहण रविवार को। अमर उजाला लिखता है – मोदी कल तीसरी बार लेंगे शपथ। राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है – मोदी की हैट्रिक के साक्षी बनेंगे कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष।

तापमान में आई गिरावट, आज हल्‍की बारिश के आसार, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया, धूल भरी आंधी भी चलेगी अमर उजाला की खबर है। दैनिक भास्‍कर की खबर है -मई में लू अब तक के सबसे गर्म हीट वेव से डेढ डिग्री ज्‍यादा। वहीं हिन्‍दुस्‍तान ने, उफ्फ गर्मी शीर्षक से लिखा है – दो दिन की राहत के बाद लू फिर सताएगी।

महामुकाबले का विराट खिलाडी, कमजोर पाकिस्‍तान के लिए कोहली से निपटना आसान नहीं, कल भारत और पाकिस्‍तान के बीच होगी सबसे बडी भिंडत, दैनिक जागरण की सुर्खी है। वहीं नवभारत टाइम्‍स ने आईसीसी टी-ट्वेंटी वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान की हार पर सुर्खी दी है। पाकिस्‍तान के दिग्‍गजों ने टीम की कमजोरियां गिनाई, अमरीका से मिली हार को बताया काला दिन।

ऑनलाइन गेम बिगाड रहे बच्‍चों का मूड, शिक्षक दिलाएंगे मोबाइल स्‍क्रीन से छुटकारा, राजस्‍थान पत्रिका की खबर है। पत्र लिखता है – शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और निजी स्‍कूलों के लिए जारी की गाइडलाइन।

गर्मी की छुट्टियों में स्‍कूल जाकर पेड-पौधे संभाल रहे शिक्षक, नागौर जिले के सरकारी स्‍कूल में विकसित किया उद्यान, राजस्‍थान पत्रिका ने ये खबर सचित्र प्रकाशित की है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

7 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

7 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

7 घंटे ago