राष्ट्रपति को राज्यपालों द्वारा राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए आरक्षित राज्य विधेयकों पर तीन महीने के भीतर फैसला करना चाहिए: उच्‍चतम न्‍यायालय

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा है कि राष्ट्रपति को राज्यपालों द्वारा राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए आरक्षित राज्य विधेयकों पर तीन महीने के भीतर फैसला करना चाहिए। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस महादेवन की पीठ ने एक फैसले में कहा कि इस अवधि में कोई देरी होती है, तो वैध कारण बताए जाने चाहिए और संबंधित राज्य के साथ साझा किए जाने चाहिए।

पीठ ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि के दस लंबित विधेयकों पर मंजूरी न देने के फैसले को खारिज कर दिया और इस पर फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति को भी राज्यपालों द्वारा भेजे गए विधेयकों पर निर्णय लेने में तीन महीने से अधिक समय नहीं लेना चाहिए। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो राज्यों को न्यायालयों में जाने का अधिकार है।

न्‍यायालय ने स्‍पष्‍ट किया कि यदि संवैधानिक चिंताओं के कारण कोई विधेयक रोका जाता है, तो अनुच्छेद 143 के अन्‍तर्गत राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय से सलाह लें। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि अनुच्छेद 200 के तहत अपने कार्यों के लिए समयसीमा तय करके वह राज्यपाल के पद को कमतर नहीं आंक रहा है, लेकिन उन्हें संसदीय लोकतंत्र की स्थापित परंपराओं के प्रति उचित सम्मान के साथ कार्य करना चाहिए। अनुच्छेद 200 राज्यपाल को उनके समक्ष प्रस्तुत विधेयकों को स्वीकृति देने, स्वीकृति रोकने या राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित रखने का अधिकार देता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा अहमदियों पर किए गए क्रूर दमन या रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान पर हवाई बमबारी की कड़ी आलोचना की

भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा अहमदियों पर किए गए क्रूर दमन या रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान…

39 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कर्मियों को बल के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कर्मियों को बल…

2 घंटे ago

सरकार ने गेहूं और धान की खरीद में कमीशन की दरों में संशोधन को मंजूरी दी

भारत सरकार ने उन आढ़तियों और सहकारी समितियों को दिए जाने वाले कमीशन की दरों…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जर्मनी, स्लोवाकिया, ग्रीस और नीदरलैंड के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल, स्लोवाकिया के…

5 घंटे ago

अफगानिस्तान: काबुल में अस्‍पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत, 250 घायल

अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में कल रात एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में…

5 घंटे ago

सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों से कहा- दूतावास से समन्वय किए बिना ईरान की सीमा पार ना करें

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को कड़ी सलाह दी…

5 घंटे ago