फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत की राजकीय यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अलेक्जेंडर स्टब रायसीना संवाद-2026 में मुख्य अतिथि के साथ ही मुख्य वक्ता हैं।
नई दिल्ली पहुंचने पर अलेक्जेंडर स्टब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनका यह दौरा व्यापार सहित दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा।
फिनलैंड के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका यह दौरा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे कल राष्ट्रपति स्टब से होने वाली मुलाकात और रायसीना संवाद 2026 में उनके मुख्य भाषण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…