राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (18 जुलाई, 2024) राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चार पुस्तकों की प्रथम प्रतियां प्राप्त कीं। ये पुस्तकें हैं- ‘विंग्स टू अवर होप्स’, ‘आशाओं की उड़ान, ‘कहानी राष्ट्रपति भवन की’ और ‘राष्ट्रपति भवन: हेरिटेज मीट्स द प्रेजेंट’। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में सूचना और प्रसारण व संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन सहित प्रकाशन प्रभाग निदेशालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे।
इन पुस्तकों को प्रकाशन निदेशालय की ओर से प्रकाशित किया गया है। आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र में केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सूचना और प्रसारण व संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन व सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने औपचारिक रूप से इनका विमोचन किया।
‘विंग्स टू अवर होप्स’ और ‘आशाओं की उड़ान’ पुस्तकें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति काल के पहले वर्ष के दौरान दिए गए चुनिंदा भाषणों के संग्रह हैं। वहीं, ‘कहानी राष्ट्रपति भवन की’ बच्चों के लिए एक पुस्तक है, जिसमें राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बारे में रोचक तरीके से सरल भाषा में जानकारी है। ‘राष्ट्रपति भवन: हेरिटेज मीट्स द प्रेजेंट’’ पुस्तक राष्ट्रपति भवन के इतिहास और वास्तुकला का एक सचित्र निरूपण है। साथ ही, इसमें सभी पूर्व राष्ट्रपतियों के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बारे में जानकारी और मौजूदा राष्ट्रपति काल की प्रमुख घटनाओं के चित्र भी इस पुस्तक के हिस्से हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में गठित…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली स्थित संचार भवन में आयरलैंड के…
उत्तरदायी तथा समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक वैश्विक नेता के रूप में भारत के उभरने…
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन-एनसीएच ने 31 क्षेत्रों में 52 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिफंड दिया…
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ घनिष्ठ समन्वय में…