भारत और मलेशिया ने पाम ऑयल तथा अन्य क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मलेशिया के बागान एवं कमोडिटी मंत्री दातुक सेरी जोहरी अब्दुल गनी के बीच आयोजित एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया है। मलेशिया के मंत्री 16 से 19 जुलाई 2024 तक भारत की यात्रा पर हैं। उन्होंने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय कृषि सहयोग को और अधिक मजबूत करने के अवसरों के बारे में चर्चा की।
दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन और पाम ऑयल मिशन के बारे में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की और कृषि एवं संबद्ध उत्पादों से संबंधित बाजार पहुंच के मुद्दों, कृषि में सहयोग के संस्थानीकरण और बागान के क्षेत्रों में डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रयोग के बारे में भी चर्चा की।
इस बैठक का समापन माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा मलेशिया के कृषि मंत्री जोहरी अब्दुल गनी को भारत की सफल यात्रा के लिए धन्यवाद देने तथा कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में निरंतर सहयोग की आशा व्यक्त करने के साथ हुआ।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…