insamachar

आज की ताजा खबर

Prime Minister Modi extended his best wishes to the Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel on their Raising Day.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के हिमवीरों की असाधारण वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हर चुनौती का सामना दृढ़ संकल्प के साथ किया है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी नि:स्वार्थ सेवा और बलिदान राष्ट्र के लिए अपार प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर यह जानकारी साझा की: आईटीबीपी के सभी कर्मियों को आईटीबीपी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आईटीबीपी के हिमवीरों ने अपने असाधारण शौर्य से खुद को विशेष साबित किया है।

उन्होंने हमेशा असाधारण दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना किया है।

उनकी नि:स्वार्थ सेवा और बलिदान राष्ट्र के लिए अपार प्रेरणा का स्रोत है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *