भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन भरा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। सातवें और अंतिम चरण में वाराणसी में चुनाव होगा। आज इस चरण के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन है।

प्रधानमंत्री ने पहले गंगा में डुबकी लगाई, फिर काशी के कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चंद्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे, जीतन राम मांझी, संजय निषाद, रामदास अठावले जैसे गठबंधन सहयोगियों के नेता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह और हरदीप सिंह पुरी सहित पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भी उपस्थित थे। नरेन्‍द्र मोदी के चार प्रस्‍तावकों में पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाह और संजय सोनकर शामिल हैं।

विपक्ष आई.एन.डी.आई गठबंधन कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार अजय राय, नरेन्‍द्र मोदी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय राय को वाराणसी में नरेन्‍द्र मोदी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के लिए 2014 और 2019 में भी खड़ा किया गया था, लेकिन उन्हें दोनों बार तीसरे स्‍थान से संतोष करना पड़ा। 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार मतों से पराजित किया था।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने आने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का टाइटल बदलने की मांग वाली अर्जी खारिज की

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का टाइटल…

41 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के लिए रवाना हुए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के लिए रवाना हुए। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…

2 घंटे ago

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर टी20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में, कल रात सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड पाकिस्तान को 2…

3 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान का प्रस्ताव पारित कर दिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम…

3 घंटे ago

भारत और इजरायल ने सीमा पार आतंकवाद सहित इसके सभी प्रारूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की

भारत और इज़राइल ने आतंकवाद और आतंकी संगठनों, उनके समर्थकों, प्रायोजकों, वित्तपोषकों और मददगारों से…

3 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन से वर्चुअल माध्यम के…

3 घंटे ago