बिज़नेस

विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024, नीदरलैंड में मेडेन इंडिया पवेलियन ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का प्रदर्शन किया

भारत ने पहली बार 13 से 15 मई, 2024 तक रॉटरडैम, नीदरलैंड में आयोजित होने वाले विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन 2024 में अपना स्वयं का मंडप स्थापित किया है। भारत मंडप, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार, द्वारा स्थापित किया गया है, और शिखर सम्मेलन के सबसे बड़े मंडपों में से एक है। इसका उद्घाटन 12 मई, 2024 को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव भूपिंदर एस. भल्ला ने किया।

वैश्विक हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र में विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। दुनिया भर से लगभग 15,000 प्रतिनिधियों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। भारत मंडप, सम्मेलन में भारत के हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में की गई प्रगति को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, रेल मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और निजी क्षेत्र की कंपनियों के मनोनीत व्यक्ति शामिल हैं। विभिन्न जी2जी मेल-जोल के अलावा, शिखर सम्मेलन भारतीय उद्योग को दुनिया भर की कंपनियों के साथ जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

भारत ने जनवरी 2023 में 19,744 करोड़ रुपये के समग्र परिव्यय के साथ अपना राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन शुरू किया। भारत ने वर्ष 2030 के अंत तक 5 एमएमटी (मिलियन मीट्रिक टन) की हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। अभी तक, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 412,000 टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता और 1,500 मेगावाट इलेक्ट्रोलाइज़र विनिर्माण क्षमता की स्थापना के लिए निविदाएं प्रदान की हैं।

भारत ने इस्पात, परिवहन/गतिशीलता और शिपिंग क्षेत्रों में ग्रीन हाइड्रोजन के उपयोग के लिए योजना दिशानिर्देश भी अधिसूचित किए हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने भारत में नवाचार और हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन वैली इनोवेशन क्लस्टर की शुरुआत की है।

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के लिए एक समर्पित पोर्टल हाल ही में लॉन्च किया गया है, जो मिशन और भारत में हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी के लिए वन-स्टॉप के रूप में काम करेगा।

Editor

Recent Posts

यूनेस्को ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया

यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…

8 घंटे ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…

8 घंटे ago

भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…

8 घंटे ago

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…

8 घंटे ago

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

10 घंटे ago