प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ के अवसर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक की।
इन दोनों ही राजनेताओं ने प्रधानमंत्री की हाल की यूक्रेन यात्रा को स्मरण किया और द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर सुदृढ़ीकरण पर संतोष व्यक्त किया। यूक्रेन के ताजा हालात के साथ-साथ शांति की राह पर आगे बढ़ने का मुद्दा भी उनकी चर्चाओं में प्रमुखता से शामिल हुआ।
प्रधानमंत्री ने कूटनीति और संवाद के साथ-साथ समस्त हितधारकों के बीच जुड़ाव के माध्यम से भी युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के स्पष्ट, सुसंगत और रचनात्मक दृष्टिकोण को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत युद्ध का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव सहायता मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
पिछले लगभग तीन महीनों में इन दोनों ही राजनेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी। दोनों ही राजनेताओं ने पारस्परिक संपर्क निरंतर बनाए रखने पर सहमति जताई।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…