इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, अपनी पहली भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय ने बताया उनकी इस यात्रा के दौरान सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण में आगा खान विकास नेटवर्क के साथ चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही विकास और सामुदायिक पहलों पर सहयोग की संभावनाओं का भी पता चलेगा।
आगा खान विकास नेटवर्क के अध्यक्ष, प्रिंस रहीम आगा खान उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के निमंत्रण पर इस महीने की 15 तारीख तक भारत दौरे पर हैं।
प्रिंस रहीम आगा खान आज उपराष्ट्रपति से बातचीत करेंगे। दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान, आगा खान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। वे गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मिलेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि वे अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद की यात्रा भी करेंगे। इन स्थानों पर आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क विभिन्न विकास और सामुदायिक पहले चला रहा है।
सिक्किम में बनी फीचर फिल्म नुमाहांगमा को दूसरे नेपाल इंडिजिनस फिल्म फेस्टिवल (एनआईएफएफ) 2026 के…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन…
रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज दिल्ली मंडल के नियंत्रण कार्यालय…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा…