भारत

दिल्‍ली में लोकसभा की सभी सात सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्‍त

दिल्‍ली में लोकसभा की सभी सात सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्‍त हो जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी और छठे चरण में इस महीने की 25 तारीख को वोट डाले जाएंगे। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है राजधानी में प्रचार अभियान जोर पकड रहा है।

दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी समेत भाजपा के सभी सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें पूर्वी दिल्ली से विधायक कुलदीप कुमार और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से विधायक सोमनाथ भारती शामिल हैं। राजधानी में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। चांदनी चौक से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।

यह चुनाव दिल्ली में कठिन शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में हो रहा है और केंद्र में सत्तारूढ भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार के विकास कार्यों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के कथित भ्रष्टाचार को लगातार उजागर कर रही है। दूसरी और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बता रहे हैं, और बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दे उठाकर भाजपा को घेर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…

2 घंटे ago

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर वायु रक्षा अभ्यास वीर गार्डियन -2026 आज संपन्न हुआ

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर…

2 घंटे ago

NHAI और SSNL ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग और सिंचाई अधारभूत परियोजनाओं की अनुमोदन प्रक्रिया सरल बनाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -एनएचएआई और सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड -एसएसएनएल ने गुजरात में…

2 घंटे ago

यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

एंजेलिका विन्ज़िग और ऑस्ट्रिया के राफेल स्टैनकनेली के नेतृत्व में यूरोपीय संसद की उद्योग, अनुसंधान…

2 घंटे ago

ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ओपेक के महासचिव हैथम अल घैस ने की

ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री…

4 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश…

4 घंटे ago