चुनाव

लोकसभा चुनाव के कल होने वाले तीसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में कल दस राज्‍य और एक केंद्रशासित प्रदेश सहित 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में असम की चार, बिहार की पांच, छत्‍तीसगढ़ की सात, गोवा की दो, गुजरात की 26, कर्नाटक की 14, मध्‍यप्रदेश की आठ, महाराष्‍ट्र की 11, उत्‍तर प्रदेश की दस, पश्चिम बंगाल की चार, दादर नगर हवेली की दो और जम्‍मू की एक सीट शामिल है।

तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदानकर्मियों को उनके गंतव्‍यों पर भेजा जा रहा है। इस चरण में उत्‍तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों और मध्‍य प्रदेश में नौ सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों में आज चुनाव सामग्री वितरित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 7 संसदीय क्षेत्रों में कल वोट डाले जाएंगे। दुर्गम इलाकों के लिए मतदान दलों को कल रवाना किया गया। वहीं, अधिकांश मतदान दल आज रवाना किए जाएंगे।

गुजरात में निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए सुविधा बढाने और अधिक से अधिक लोगों को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए कई नई पहल की हैं। राज्‍य की 25 लोकसभा तथा पांच विधानसभा सीटों पर कल मतदान होगा।

महाराष्ट्र में 11 लोकसभा सीटों पर कल मतदान होगा। हमारी संवाददाता ने बताया है कि राज्‍य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया है कि क्षेत्र में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

असम की चार लोकसभा सीटों के लिए छह महिलाओं सहित कुल 47 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि राज्‍य से लगती अंतर्राष्‍ट्रीय सीमाओं को सील कर दिया गया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

7 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

7 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

8 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

8 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

8 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

8 घंटे ago