भारत

क्‍वाड के विदेश मंत्रियों का लश्‍कर-ए-तैय्यबा और जैश-ए-मोहम्‍मद सहित संयुक्‍त राष्‍ट्र की सूची में शामिल आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान

चार देशों के सुरक्षा संवाद समूह- क्‍वाड के विदेश मंत्रियों ने नई प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने वाले आतंकवादियों को चेतवानी देते हुए लश्‍कर-ए-तैय्यबा, जैश-ए-मोहम्‍मद, अलकायदा और इस्‍लामिक स्‍टेट सहित संयुक्‍त राष्‍ट्र की सूची में शामिल आतंकवादी गुटों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। तोक्‍यो में क्‍वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि वे आतंकी उद्देश्‍य के लिए नये प्रौद्योगिकी के खतरों के प्रति अंतर्राष्‍ट्रीय और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयंशकर, अमरीका के विेदश मंत्री एंटनी‍ ब्लिंकन, ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वॉंग और जापान के विदेश मंत्री योको कामीकोवा ने संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा सूचीबद्ध किये गये सभी आतंकी गुटों के विरूद्ध एकजुट होकर कार्रवाई करने का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

NHRC ने हरियाणा के सोनीपत में कुत्ता काटे व्यक्ति की चिकित्सकीय लापरवाही के कारण कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में छपी उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है…

11 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल…

12 घंटे ago

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार: सरकार

सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ…

12 घंटे ago

NHRC ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी विद्यालय में छत का पंखा गिरने से दो छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के…

12 घंटे ago

इस्राएल ने ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने की घोषणा के एक दिन बाद ईरान पर हमले फिर शुरू किए

इस्राएल ने प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू के ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने…

13 घंटे ago

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर…

13 घंटे ago