भारत

रेलवे ने छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाडि़यां चलाई

छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाडि़यां चलाई जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आनंद विहार, नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से विशेष रेलगाडि़यों का संचालन हो रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से विशेष रेलगाडि़यां चलाई जा रही हैं।

छठ पर्व को ध्‍यान में रखते हुए त्‍योहार मनाने वालों के लिए उत्‍तर रेलवे ने विशेष इंतजामात किए हैं। इस बार 32 सौ से ज्‍यादा ट्रेन्‍स का संचालन कर रहे हैं हम लोग। डेट वाइस स्‍पेशल ट्रेन की बात करें तो आज दो नवम्‍बर है दिल्‍ली और आसपास के जो इम्‍पोरटेंट स्‍टेशन हैं जैसे नई दिल्‍ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन इन स्‍टेशनों से पूर्व के क्षेत्र वहां के लिए करीब 80 से ज्‍यादा गाडि़या उत्‍तर रेलवे चला रहा है।

दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।

पिछली बार से आरपीएफ स्‍टॉफ की संख्‍या तीस प्रतिशत और सीसीटीवी कैमरे की संख्‍या 40 प्रतिशत बढाई गई है। रिजर्व क्‍लास और अनरिजर्व क्‍लास की एंट्री को सेगरिगेट किया गया है ताकि स्‍टेशन पर क्रिस क्रॉस मूवमेंट ना हो और हेपरजार्ड तरीके से लोग ना आये-जाये। लोगों को वेट कराने के लिए होल्डिंग एरिया का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा प्‍लेटफॉर्म टिकट सभी महत्‍वपूर्ण स्‍टेशनों पर दिल्‍ली एरिया के बंद कर दिए गए हैं। ताकि प्‍लेटफॉर्म पर सिर्फ जो जेन्‍ऊअन पर्सन हैं वहीं जा पाएं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने की अमेरिकी नाकेबंदी की निंदा

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने ईरान के बंदरगाहों की अमरीका…

30 सेकंड ago

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बीसीजी के टीके और संबंधित सामग्री भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बैसिल कैल्मेट-गुएरिन (बीसीजी) के टीके और संबंधित सामग्री भेजी…

2 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…

5 घंटे ago

डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्‍पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…

5 घंटे ago