राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की जगह टॉम कोहलर कैडमोर को अंतिम एकादश में शामिल किया। वहीं पंजाब किंग्स ने भी नाथन एलिस को शामिल किया जो सत्र का पहला मैच खेलेंगे। हरप्रीत बराड़ की भी टीम में वापसी हुई है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम 16 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। यह टीम एक जीत हासिल करके शीर्ष चार में पहुंचने की कोशिश करेगी। पंजाब किंग्स की टीम प्ले ऑफ में जाने से पहले ही चूक गई है।
कल रात नई दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 19 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ डेल्ही कैपिटल्स की टीम इस सीजन में सात हार और सात जीत के साथ 14 अंक लेकर पांचवे स्थान पर पहुंच गई। जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम सात हार और छह जीत के साथ 12 अंक लेकर सातवें स्थान पर आ गई है। दोनों टीमों के प्ले ऑफ में पहुंचने का दारोमदार शेष टीम के प्रदर्शन पर निर्भर है। कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम अंक तालिका में 19 अंक के साथ सबसे ऊपर है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…