Defence News

राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया

राजेश कुमार सिंह ने 01 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 20 अगस्त, 2024 को विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव) का पदभार ग्रहण किया था।

कार्यभार संभालने से पहले, राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “देश हमेशा मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा। वीर सैनिकों की असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमारी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।”

इससे पहले, राजेश कुमार सिंह 24 अप्रैल, 2023 से 20 अगस्त, 2024 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले, उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव का पद पर कार्य किया।

उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन, आयुक्त (भूमि) – डीडीए में निदेशक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और भारतीय खाद्य निगम मुख्य सतर्कता अधिकारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने राज्य सरकार में शहरी विकास सचिव और हाल ही में केरल सरकार के वित्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

राजेश कुमार सिंह आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान लेंगे, जो 31 अक्टूबर, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।

Editor

Recent Posts

नाबार्ड द्वारा विकसित आरएसवीसी-अमृत प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 15 अगस्त 2025 को,…

1 घंटा ago

भारत सरकार का दूरसंचार विभाग 17 से 21 अगस्त तक पुणे में ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक का आयोजन करेगा

भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, दूरसंचार विभाग पुणे में 17 से 21…

3 घंटे ago

अहीसा डिजिटल इनोवेशन्स ने स्वदेशी VEGA माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करके निर्मित ब्रॉडबैंड चिप ‘वि‍हान’ के साथ सिलिकॉन चिप निर्माण में प्रथम चरण की सफलता हासिल की

सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक महत्वपूर्ण वैल्यू ड्राइवर है। यह कुल वैल्यू…

3 घंटे ago

इंडोनेशिया के पूर्वी तट पर आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में बीस लोगों की मौत

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र के पास आज सवेरे आए 7 दशमलव 7 तीव्रता के भूकंप…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के…

4 घंटे ago