रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने चार के मुकाबले दो के बहुमत से रेपो दर को 6.5 शून्य प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया है। इसी तरह स्थायी जमा सुविधा दर 6.25 प्रतिशत और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बनी रहेगी। बैंक ने फरवरी 2023 से इन दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
रिजर्व बैंक ने संभावित नकदी की कमी को दूर करने के लिए नकद आरक्षित अनुपात में 50 आधार अंकों की कटौती कर इसे 4 प्रतिशत कर दिया है। इससे एक लाख 16 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध होगी।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान को संशोधित कर 4.8 प्रतिशत कर दिया है। यह पिछले अनुमान से दशमलव तीन प्रतिशत अधिक है।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…
महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…