भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कोटक महिन्द्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाने के निर्देश दिया है। केन्द्रीय बैंक ने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को शामिल करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। रिजर्व बैंक के बयान के अनुसार वर्ष 2022 और 2023 में कोटक महिन्द्रा बैंक रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुपालन में लगातार विफल रहा है। बयान में कहा गया है कि लगातार 2 वर्षों तक कोटक महिन्द्रा बैंक ने नियामक दिशानिर्देशों के तहत आवश्यक कार्रवाई नहीं की। इस कारण केन्द्रीय बैंक ने यह निर्देश जारी किया है। हालाँकि रिजर्व बैंक ने कोटक महिन्द्रा बैंक को अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहक सहित अपने मौजूदा ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान करना जारी रखने की अनुमति दी है।
भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कल तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलने पर,…
सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…
भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग्शी और कतर के…