बिज़नेस

RBI आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति निर्णयों की घोषणा करेगा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति के बारे में लिये गये फैसलों की घोषणा करेगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में गठित समिति मौद्रिक नीति पर बुधवार से विचार-विमर्श कर रही थी।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि रिजर्व बैंक रेपो दर पर यथास्थिति बनाए रखने की संभावना है, लेकिन नकद आरक्षी अनुपात-सीआरआर को समायोजित करने पर विचार कर सकता है।

रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 से रेपो दर या अल्पकालिक उधार दर को 6.5 प्रतिशत पर ही बनाए रखा है।

सीआरआर में कटौती से बैंकिंग प्रणाली में तरलता आ सकती है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि की उम्‍मीद है। मई 2022 से जारी 4 दशमलव 5 प्रतिशत सीआरआर में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

4 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

6 घंटे ago