इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के 18वें संस्करण की कल कोलकाता में रंगारंग शुरूआत हुई। इसमें सुप्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़, दिशा पाटनी का शानदार प्रदर्शन और करण औजला के सिग्नेचर स्वैग के साथ शाहरुख खान का करिश्मा भी दिखाई दिया।
पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। अजिंक्य रहाणे की नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरू ने 17वें ओवर में केवल तीन विकेट खोकर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया।
हैदराबाद में आज दोपहर बाद साढे तीन बजे सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। चेन्नई में दूसरे मुकाबले में शाम साढ़े सात बजे मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…