आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 23 मार्च 2025

पंजाब केसरी, देशबंधु और दैनिक ट्रिब्‍यून ने राज्‍यों में परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक को सुर्खी बनाया है। राष्‍ट्रीय सहारा और अमर उजाला के शब्‍द हैं- बैठक में पांच राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों सहित 14 राज्‍यों के नेताओं ने भाग लिया।

दैनिक जागरण की ख़बर है- विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग से बीस विश्‍वविद्यालय फर्जी घोषित हुए, जिनमें से दिल्‍ली के आठ विश्‍वविद्यालय भी शामिल।

दैनिक भास्‍कर के अनुसार- देश में एक साल में पांच लाख रुपये से ज्‍यादा कमाने वाले दो करोड़ 41 लाख से ज्‍यादा लोग बढ़े।

वीर अर्जुन की सुर्खी है- उच्‍चतम न्‍यायालय के न्‍यायाधीशों के प्रतिनिधिमंडल ने इम्‍फाल का दौरा किया, न्‍यायमूर्ति बी. आर. गवई ने विस्‍थापित लोगों से मुलाकात की।

जनसत्‍ता और हिन्‍दुस्‍तान की ख़बर है- केन्‍द्रीय जांच ब्‍यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में क्‍लोजर रिपोर्ट दाखिल की, हत्‍या के कोई साक्ष्‍य नहीं, आत्‍महत्‍या का मामला।

हरिभूमि के अनुसार, एच.ए.एल. को अमरीका की जनरल इलेक्ट्रिक कम्‍पनी से मिलेगा जल्‍द ही एफ-404 इंजन।

राजस्‍थान पत्रिका की यह ख़बर ध्‍यान आकर्षित करती है-ट्रैफिक के शोर से परिन्‍दे भी परेशान, बदल रहा है उनका व्‍यवहार।

और नवभारत टाइम्‍स ने बेंगलुरु में आज से शुरू हो रहे महिला हॉकी कैम्‍प का समाचार दिया है, 65 खिलाड़ी भाग लेंगी।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का…

25 मिनट ago

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति होने से वहां सैन्य हमले टाले जा सकते हैं- डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…

37 मिनट ago

भारत और लेबनान व्यापार, निवेश तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…

40 मिनट ago

भारत-म्यांमार प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेना एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ चेन्नई में संपन्न हुई

भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित…

41 मिनट ago

1,364 एंटी-कैंसर फ़ॉर्मूलेशन की बदली हुई कीमत आज से लागू हो गई

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण…

43 मिनट ago

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

7 घंटे ago